By सत्य प्रकाश | Dec 14, 2021
अयोध्या। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यक्ष श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन किया। जिसके बाद मंदिर निर्माण की तैयारियों को भी देखा। उनके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की।
अयोध्या पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने रामलला का दर्शन कर कहा कि राम मंदिर का निर्माण बहुत ही अच्छा चल रहा है। इतनी तेजी से प्रगति का कार्य चल रहा है की बहुत ही सभी भक्तों की मनो कामना मंदिर को देखने था वह साकार होगा। और बहुत ही सुंदर ढंग से इंजीनियर व समर्पित लोग यहां पर कार्य कर रहे हैं। वही कहा कि देश जिस प्रकार से वाराणसी का नया भव्य स्वरूप सामने आ रहा है। उसी तरह अयोध्या भी होगा। कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा भी अयोध्या में एक भवन का निर्माण किया जाएगा।