आतंक के साए से बाहर निकल रहा कश्मीर, 31 साल बाद खुला श्रीनगर का प्राचीन शीतल नाथ मंदिर

By अंकित सिंह | Feb 18, 2021

अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से जम्मू कश्मीर में परिवर्तन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस बात की गवाही श्रीनगर का शीतल नाथ मंदिर भी दे रहा है। दरअसल, श्रीनगर स्थित शीतलनाथ मंदिर 31 साल की लंबी अवधि के बाद से फिर से खुल गया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इस मंदिर को खोला गया और विशेष पूजा भी आयोजित की गई। खास बात यह है कि इस मंदिर को खोलने में स्थानीय लोग, खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से काफी सहयोग मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब घाटी में हालात सामान्य हो रहे है तो ऐसे में हब्बा कदल इलाके में स्थित इस मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए फिर से खोल दिए गए है। बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें यहां पूजा अर्चना करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काफी सहयोग किया। दरअसल, घाटी में बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए इस मंदिर को बंद कर दिया गया था। मंदिर को बंद करने का सबसे बड़ा कारण यह भी था कि वहां हिंदू विरोधी माहौल लगातार बन रहे थे। हालांकि, अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब हालात सामान्य होते दिख रहे है। कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं भी कम हो रही है। यही कारण है कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिंदुओं का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि