Kashmiri Student ने बेहद कम लागत से बनाया Robotic Arm, इसे सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित किया जा सकता है

By नीरज कुमार दुबे | Jan 10, 2024

कश्मीर के युवाओं को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है तो देखिये एक से एक हुनरमंद लोग सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीनगर के छात्र हाजिक हसन अहंगर आजकल काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक रोबोटिक भुजा बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। हम आपको बता दें कि इस भुजा को आप सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित कर सकते हैं। हाज़िक का मुख्य लक्ष्य कश्मीर में युवाओं को ड्रग्स या आत्महत्या जैसी नकारात्मक चीजों से दूर रखने और टेक्नॉलाजी के जरिये देश और समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का संदेश देना है। प्रभासाक्षी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक उत्पाद काफी महंगे हैं इसलिए हर कोई इन्हें हासिल नहीं कर सकता इसलिए मैं इन्हें खुद बनाना चाहता था। 12वीं कक्षा के छात्र हाजिक हसन अहंगर ने कहा कि मुझे बचपन से ही इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक चीजों में रुचि थी इसलिए मैंने ऐसा रोबोट बनाया जोकि अलग तरह से काम करता है। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में उन्होंने रोबोटिक्स के बारे में सीखा था।

हाज़िक ने जो बायोनिक आर्म बनाया है उसे सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित किया जा सकता है। आपका सिर जिस दिशा में घूमेगा उसी दिशा में यह रोबोटिक आर्म घूम जायेगा। उन्होंने इसे जाइरो आर्म नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी