किंग खान को बॉलीवुड में पूरे हुए 29 साल, एक्टर ने फैंस के लिए लिखा प्यार भरा मैसेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा जगत में शुक्रवार को 29 साल पूरे किए और अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर सवाल-जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह फिलहाल अपनी जिंदगी में ‘‘फिर से उठ खड़े होने’’ के दौर में हैं। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर 55 वर्षीय अभिनेता 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने से पहले टेलीविजन धारावाहिक ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आए थे। उसके बाद से अब तक अभिनेता ने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘डर’, ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘देवदास’ , ‘स्वदेश’,‘कल हो ना हो’, ‘चक दे इंडिया’, ‘मैं हूं ना’, ‘माई नेम इज़ खान’ , ‘जीरो’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

इसे भी पढ़ें: शबाना आजमी हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रशंसक अभिनेता की अगली फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, खान ने कहा कि फिल्म रिलीज के लिए ठीक से योजना बनाने की समझदारी दिखानी होगी। खान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से पहले से ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे थे और निर्माण के करीबी सूत्र के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म में केमियो करेंगे। इससे पहले सुबह खान ने अपने प्रशंसकों का प्यार तथा समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ करीब 30 साल में आपसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी इस उम्मीद के साथ लगा दी कि आपका मनोरंजन कर सकूं।

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी