सी.जी.एल. या संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग या द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के द्वारा कर्मचारी चयन आयोग गैर राजपत्रित पदों के लिए समूह 'बी' और समूह 'सी' अभ्यर्थियों की भर्ती करता है। अंतिम रूप से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में नियुक्ति का अवसर मिलता है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा तीन स्तर में आयोजित की जाती है। पहले एवं दूसरे चरण में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण होता है, तथा तीसरे चरण में लिखित परीक्षा ली जाती है। तीसरे चरण के तहत अभ्यर्थियों के लेखन कौशल की जांच की जाती है। एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा के सभी तीनों चरणों की परीक्षाओं का समान महत्व है। प्रत्येक चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों का कट-ऑफ अंक जारी किया जाता है। कट-ऑफ के आधार पर परिक्षार्थियों को अगले चरण की परीक्षा के लिए योग्य माना जाता है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. 2017 परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां
एस.एस.सी. सी.जी.एल. 2017 परीक्षा का आवेदन फार्म www.ssc.nic.in पर 16 मई 2017 से उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहला पंजीकरण और दूसरा आवेदन प्रपत्र को पूरा करना होता है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि मार्च 15 जून 2017 है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे की तालिका से परीक्षा कार्यक्रम संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-
कार्यक्रम |
तिथि |
आवेदन फॉर्म की ऑनलाइन उपलब्धता |
मई, 2017 |
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि |
जून, 2017 |
प्रथम चरण की परीक्षा की तिथि |
1 अगस्त 2017 से 20 अगस्त 2017 |
दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि |
10-11 नवंबर 2017 |
तीसरे चरण की परीक्षा की तिथि |
जनवरी 2018 |
चौथे चरण की परीक्षा की तिथि |
फरवरी 2018 |
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के लिए पात्रता मानदंड
परिक्षार्थियों को एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी मानदंड की जानकारी लेना आवश्यक है। एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के लिए पात्रता मानदंड में राष्ट्रीयता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानकों आदि शामिल हैं जो नीचे दी गई है:-
शैक्षिक योग्यता:-
परिक्षार्थियों को निर्देशित शैक्षणिक पात्रता (1 अगस्त 2017 तक) को पूरा करना है जो नीचे दी गई हैः-
(क) जूनियर सांख्यिकी अधिकारी- इस पद के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास चार्टर्ड एकाउंटेंट / लागत एवं प्रबंधन लेखाकार / कंपनी सचिव / स्नातकोत्तर में वाणिज्य विषय / बिजनेस स्टडीज / मास्टर्स इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) / स्नातकोत्तर में व्यावसायिक अर्थशास्त्र की डिग्री होनी चाहिए।
(ख) जूनियर स्टैटिस्टिक ऑफिसर - अभ्यर्थियों के पास 12वीं कक्षा के गणित में कम से कम 60% अंक एवं किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
अथवा
स्नातक में एक विषय सांख्यिकी के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
(ग) अन्य सभी पद - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
(घ) जो लोग अपने स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन 1 अगस्त 2017 से पहले उन्हें स्नातक उत्तीर्ण करना होगा।
राष्ट्रीयता:- परीक्षार्थी इनमें से किसी में योग्य होना चाहिए:-
आयु सीमा:- परीक्षार्थी इनमें से किसी में योग्य होना चाहिए:-
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का आवेदन पत्र
एस.एस.सी. सी.जी.एल. का आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह दो चरणों में पूरी होती है पहला पंजीकरण एवं दूसरा आवेदन पत्र भरना शामिल है। एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के इच्छुक उम्मीदवार एस.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मई 2017 से 16 जून 2017 तक आयोजित की गई है। आवेदन पत्र से संबंधित लिंक एस.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिक्षार्थी आवेदन पत्र भरने के लिए निम्न चरण का पालन करें-
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का प्रवेश पत्र
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के प्रत्येक चरण की परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र निर्गत किए जाते हैं। प्रथम चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अगस्त महीने में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें-
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का पैटर्न
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के पैटर्न के तहत 4 चरणों में परीक्षा ली जाती है जिनका उल्लेख नीचे किया गया है:-
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का प्रथम चरण:-
यह 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है जो 60 मिनट की अवधि की होती है। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काट लिया जाता है। इसके लिए कोई कट ऑफ अंक निर्धारित नहीं है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का दूसरा चरण:-
यह एक ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें 4 विषयों की परीक्षा होती है जो तालिका में उल्लेखित की गई है। इसके लिए कोई कट ऑफ अंक निर्धारित नहीं है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निम्न रूप से अंक काटा जाएगा।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का तीसरा चरण:-
यह 100 अंकों की लिखित परीक्षा होती है जो वर्णनात्मक रूप से ली जाती है। इस परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का चौथा चरण:-
इसके तहत डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (डी.ए.एस.टी.) / कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (सी.पी.टी.) की परीक्षा होती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में केवल उत्तीर्ण होता है। डी.ए.एस.टी. परीक्षा टैक्स असिस्टेंट पद के लिए ही है।
चरण-1, चरण-2 और चरण-3 की परीक्षा के बाद सभी छात्रों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि आपको तीनों चरणों की परीक्षा को पास करना जरूरी है नहीं तो आप अयोग्य माने जाएंगे।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का कट ऑफ़ अंक
सभी चरणों की परीक्षा की समाप्ति के बाद एस.एस.सी. विभिन्न श्रेणियों के लिए एक संयुक्त कट ऑफ अंक जारी करता है। पिछले साल हुई एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा का कट ऑफ अंक नीचे की तालिका में उल्लिखित है। इससे एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के परीक्षार्थी संभावित कट ऑफ अंक के बारे में पता लगा सकते हैं।
परिक्षार्थियों की श्रेणी
परिक्षार्थियों की श्रेणी
|
कट ऑफ अंक |
सामान्य |
415.47
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
395.31 |
अनुसूचित जाति |
370.12 |
अनुसूचित जनजाति |
350.13 |
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 का परिणाम
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 के तीनों चरणों की परीक्षा का परिणाम अलग-अलग जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एस.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम जांच सकते हैं। परिक्षार्थियों का परिणाम पी.डी.एफ. प्रारूप में उपलब्ध होता है। उम्मीदवारों को परिणाम की जांच करने के लिए वेबसाइट पर अपना नाम और अनुक्रमांक (रॉल नंबर) दर्ज कराना होता है। एस.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट पर परिक्षार्थियों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड भी अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या/रॉल नंबर के साथ जन्मतिथि दर्ज कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 की चयन प्रक्रिया
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 की चयन प्रक्रिया के तहत तीन चरणों की परीक्षा ली जाती है। एक चरण की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षार्थी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं। सभी चरणों की परीक्षा में अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाती है।
इस परीक्षा के तहत एक चतुर्थ स्तर की परीक्षा भी आयोजित की जाती है, जिसमें डाटा स्किल टेस्ट (डी.ई.एस.टी.)/कंप्यूटर टेस्ट (सी.पी.टी.) योग्यता की जांच की जाती है। यह परीक्षा केवल विशिष्ट पदों के लिए ही ली जाती है।
एस.एस.सी. सी.जी.एल. परीक्षा 2017 की चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाता है। यहां उम्मीदवारों को उन सभी दस्तावेजों को सत्यापित कराना होता है जिसका जिक्र उसने आवेदन फार्म में किया होता है।
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:
Source: Collegedunia (यह आलेख कॉलेजदुनिया.कॉम ने प्रभासाक्षी के लिए विशेष रूप से लिखा है)