विराट कोहली के नाम हुआ स्‍टेडियम का स्‍टैंड, इमोशनल होकर किया अपने पिता को याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

नयी दिल्ली। क्रिकेट में उनके योगदान के मद्देनजर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नये पवेलियन स्टैंड का उनके नाम पर नामकरण होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली गुरूवार को पुरानी यादों में खो गए। डीडीसीए ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह के दौरान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम भी अरूण जेटली स्टेडियम रख दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी में CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत

इस मौके पर अंडर 19 टीम से भारत की कप्तानी तक के कोहली के सफर पर एक एनिमेशन फिल्म भी दिखाई गई । पूरी भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ इस मौके पर मौजूद था। दिवंगत अरूण जेटली से अपने संबंध के बारे में कोहली ने कहा कि मैने अरूण जी के परिवार से कहा कि दुनिया उन्हें अलग तरीके से जानती हो लेकिन मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में ही जानता हूं।

इसे भी पढ़ें: महान शतरंज खिलाड़ी आनंद ने कहा, धोनी के हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा

उन्होंने कहा कि मेरे पिता के निधन पर वह मेरे घर आये और मुझे ढांढस बंधाया। खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने इस मौके पर भारतीय टीम को सम्मानित भी किया। पूर्व खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant