राष्ट्रपति मुर्मू को स्टालिन ने दी बधाई, सेवाओं के लिए कोविंद की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाओं से राष्ट्र को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए स्टालिन ने अपने संदेश में कहा ‘‘मुझे विश्वास है कि राष्ट्र इस महान देश के राष्ट्रपति के रूप में आपकी सेवाओं से लाभान्वित होगा। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: लम्पी त्वचा रोग के कारण गुजरात में 999 मवेशियों की मौत: मंत्री

कोविंद के लिए अपने संबोधन में स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति के रूप में राज्य के वास्ते आपके द्वारा दिए गए सभी सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि देश आपके समृद्ध अनुभव से लाभान्वित होता रहेगा। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला