हताशा में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं स्टालिन: अन्नाद्रमुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2018

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिये सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘हताशा’ में आकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘नमातू पुरात्ची तलैवी अम्मा’ में द्रमुक के खिलाफ इससे पहले के भ्रष्टाचार के आरोपों जैसे 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन का जिक्र किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के पैतृक जिला सलेम से मंगलवार को अपनी पार्टी के प्रदर्शन की अगुवाई को लेकर स्टालिन पर चुटकी भी ली गयी।

 

इसके अनुसार पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के शासन में तमिलनाडु में ‘‘नयी जागृति’’ ला रहे हैं। इसमें आरोप लगाया गया कि दिसंबर 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद ‘‘जिन लोगों ने सरकार गिराने का सपना देखा और पार्टी में विभाजन किया वे हताश हैं कि उनके सपने सच नहीं हुए।’’ अन्नाद्रमुक के मुखपत्र में लिखा है, ‘‘स्टालिन बड़े जोर शोर से यह प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से इस सरकार को गिराया जाये और वह मुख्यमंत्री बनें।’’

प्रमुख खबरें

Met Gala 2024: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला में अब तक के 5 सबसे अनोखे लुक, तस्वीरें देखने के लिए Click Link

देश को दिशा दिखाता था बिहार, राहुल-तेजस्वी पर PM का वार, बोले- दोनों शहजादों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे

लोकसभा चुनावों में धराशायी विपक्ष के टूलकिट आधारित मुद्दे !

PBKS vs CSK: पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स