वोट के लिए तमिलों को बदनाम करना बंद करें, रत्न भंडार की चाबी मुद्दे पर स्टालिन ने PM मोदी पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | May 21, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी को लेकर उन पर हमला बोला कि ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के खजाने की गायब चाबियां तमिलनाडु में चली गईं। स्टालिन ने कहा कि पीएम की टिप्पणी का मकसद वोटों की खातिर तमिलों की छवि खराब करना है। ओडिशा में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी की टिप्पणी के एक दिन बाद स्टालिन ने कहा कि मोदी को तमिलों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना बंद करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के ऊटी में 18 से 20 मई तक भारी बारिश का अनुमान

सीएम ने पूछा कि क्या पीएम मोदी तमिलनाडु के लोगों को मंदिर का खजाना चुराने वाले चोरों के रूप में अपमानित कर सकते हैं...क्या यह तमिलनाडु का अपमान नहीं है। तमिलों के प्रति इतनी नापसंदगी और नफरत क्यों है। स्टालिन ने आगे कहा कि लोग तमिलनाडु में तमिल भाषा की प्रशंसा करने और राजस्थान और ओडिशा जैसे अन्य राज्यों में वोट प्रचार करते समय इसके बारे में बुरा बोलने के पीएम मोदी के 'दोहरेपन' को समझेंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई