स्टार वर्सेस फूड सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, ये स्टार्स लगाएंगे तड़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

स्टार वर्सेस फूड सीजन वन की धमाकेदार सफलता के बाद डिस्कवरी ने 8 सितंबर को सीजन 2 रिलीज कर दिया है। जहां सीजन वन में करण जौहर ,करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और प्रतीक गांधी जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल थीं, तो वही सीजन टू में अनन्या पांडे, अनिल कपूर, बादशाह, जानवी कपूर, नोरा फतेही और जाकिर खान किचन में संघर्ष करते देखे जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर गेस्ट बनकर आएंगे गोविंदा और सुनीता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं प्रोमो में अनन्या पांडे पूछतीं नजर आ रही है -क्या  मुझे किचन में नौकरी मिलेगी? अनन्या ने कहा कि उनकी बहन रीसा खाना बनाती है। लेकिन मैं अपनी प्रतिभा के विपरीत इस चुनौती को स्वीकार कर अपने परिवार को सरप्राइज करने वाली हूं।  नोरा ने कहा स्टार वर्सेस फूड मेरे लिए एकदम फिट है और मुझे उम्मीद है कि मैं खाना पकाने को लेकर अपने परिवार को गर्व महसूस करवा पांऊ। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस में शमिता शेट्टी का बड़ा खुलासा, कहा- कार एक्सीडेंट में उनके पहले बॉयफ्रेंड की हो चुकी है मौत

आपको बता दें कि अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उन्हें कई उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी ट्रोल किया जाता है। वहीं जाहन्वी कपूर भी इन दिनों अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल