स्टार्क भारत दौरे से बाहर, मार्श और सिडल भी आस्ट्रेलियाई टीम में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण आगामी भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहेंगे जबकि हरफनमौला मिशेल मार्श को 24 फरवरी से शुरू हो रही दो टी20 और पांच वनडे मैचों की श्रृंखला से बाहर रखा गया है। पिछले महीने भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में खेलने वाली 16 सदस्यीय टीम में से 11 खिलाड़ियों को टीम में रखा गया है। भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे और टेस्ट श्रृंखला में हराया जबकि टी20 श्रृंखला 1–1 से ड्रा रही थी। स्टार्क को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिससे उनके कंधे, बाजू और छाती में खिंचाव है। 

यह भी पढ़ें: विश्व कप में कोहली को चौथे नंबर पर उतारने पर विचार कर रहे हैं शास्त्री

आस्ट्रेलियाई टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कारे, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंडस्कांब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डार्सी शार्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टोन टर्नर, एडम जाम्पा। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal