प्रदेश में हुए उप-चुनावों के परिणाम घोषित

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 02, 2021

शिमला प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के परिणाम आज घोषित हो गए। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा इन उपचुनावों के नतीजों की करेगी समीक्षा : कश्यप

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने सर्वाधिक 29,955 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। भाजपा की नीलम सरैक को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए। अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी ने विजय प्राप्त की जिन्हें 30790 वोट मिले भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत