समान नागरिक संहिता के लिए केंद्र का समर्थन करेगी उद्धव सेना!

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

देश में समान नागरिक संहिता को लेकर बहस एक बार फिर से तेज हो गई है। पीएम मोदी के मध्य प्रदेश के भोपाल में इसका जिक्र किए जाने के बाद से राजनीति दलों की ओर से इसके समर्थन और विरोध में अपनी-अपनी दलीलें दी जा रही हैं। इन सब के बीच संसद की एक स्थायी समिति ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर विभिन्न हितधारकों के विचार लेने के लिए विधि आयोग द्वारा हाल में जारी नोटिस पर तीन जुलाई को (विधि) आयोग और कानून मंत्रालय के प्रतिनिधियों को बुलाया है। वहीं सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए केंद्र सरकार के दबाव का समर्थन करेगी। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी की सोच हमेशा यूसीसी की रही है लेकिन अंतिम निर्णय मसौदा तैयार होने के बाद किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े

MSRTC की 3,500 एकड़ जमीन 98 साल तक लीज पर देगी Maharashtra सरकार

Vishwakhabram: Asim Munir ने Pakistan Parliament के फैसले को किया दरकिनार, बिना किसी से पूछे सऊदी अरब में भेजी सेना