राज ठाकरे की चेतावनी पर सामने आया शरद पवार का बयान, बोले- सरकार को गंभीरता से करना चाहिए विचार

By अनुराग गुप्ता | Apr 13, 2022

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) राज ठाकरे के संबंध में बयान दिया। दरअसल, राज ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए और इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को तीन मई तक का अल्टीमेटम दिया है। 

कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा मुमकिन नहीं

शरद पवार ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा मुमकिन नहीं है। दरअसल, देश में तीसरा मोर्चा बनाए जाने की कवायद शुरू है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने दिल्ली और मुंबई का दौरा किया था और नेताओं से मुलाकात कर तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कोशिशें की थीं। इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया। इसी संबंध में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। लेकिन राजनीति के पितामह कहे जाने वाले शरद पवार का मानना है कि कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा मुमकिन नहीं और उन्होंने ऐसा बयान कई दफा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे के घर के बाहर NCP का प्रदर्शन, लगाए गए नारा ए तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे 

ठाकरे ने सरकार को दिया है अल्टीमेटम

राज ठाकरे ने सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े