राज्य औद्योगिक विकास निगम ने 9.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कियाः बिक्रम सिंह

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 30, 2021

शिमला   उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित के निदेशक मण्डल एवं वार्षिक सामान्य बैठक की अध्यक्षता की।

इसे भी पढ़ें: राज्य में स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना प्रारम्भ करने का निर्णय

उद्योग मंत्री ने निगम द्वारा वर्ष 2018-19 में अर्जित 9.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने की सराहना की तथा अर्जित लाभ पर प्रदेश सरकार को  1.55 करोड़ रुपये लाभांश देने की घोषणा भी की। निदेशक मण्डल ने निगम के कर्मचारियों को 35 हजार रुपये प्रति कर्मचारी अनुग्रह राशि देने का भी निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: जयराम सरकार बताए डेढ़ लाख करोड़ कहां खर्च हुआ- कांग्रेस

निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने उद्योग मंत्री से निगम को केन्द्र प्रायोजित योजनाओं को और अधिक संख्या में कार्यान्वयन के लिए प्रदान करने का आग्रह किया ताकि निगम के लाभ को बढ़ाया जा सके। निगम के प्रबन्ध निदेशक राकेश कुमार प्रजापति ने कार्यवाही का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें: ज़ायका प्रोजेक्ट में हो रहे भ्र्ष्टाचार बारे भाजपा सरकार चुप क्यों- कांग्रेस

बैठक में निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, निगम के गैर सरकारी निदेशक नीरज शर्मा, चन्द्रभूषण नाग, चमन ठाकुर, जवाहर शर्मा, रणवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रबंध निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव वित्त राकेश कंवर, विशेष सचिव उद्योग सी.पी. वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

यूरोप में घुसा तालिबान, NATO देश फिर खोलेगे दूतावास

लेबनान में भी भारी पड़ गया ईरान, वापस लौटेगी इजरायल की सेना?

इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलान

Om Birla को Rebel MPs का पत्र नहीं: स्पीकर से मुलाकात के बाद Uddhav गुट का दावा