राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन में , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 22, 2022

 सोलन ।    25 जनवरी, 2022 को राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां दी। 

इसे भी पढ़ें: लुथान गौ अभ्यारण्य के निर्माण में करोड़ों का गोलमाल-- संजय रतन

उपायुक्त ने कहा कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।  इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विभिन्न विभाग झांकियों के माध्यम से भी प्रदेश के विकास को लोगों तक पहुंचाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार ने फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित भी करेंगे। पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियांे का निरीक्षण करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा सोलन पहुंचे। उन्होंने ठोडो मैदान में विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया और उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

 

इसे भी पढ़ें: युद्धपोत आईएनएस रणवीर में हुये विस्फोट में शहीद सुरेंद्र डटवालिया की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार 26 जनवरी, 2022 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतन्त्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। 

उन्होंने कहा कि विपिन सिंह परमार सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कोटलानाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  विधानसभा अध्यक्ष तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करने के उपरांत प्रातः 11.05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कोविड-19 नियमों के पालन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। विपिन सिंह परमार इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने करने वालों को सम्मानित भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी