गैस पीड़िताओं की पेंशन फिर शुरू करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

By दिनेश शुक्ल | Dec 03, 2020

भोपाल।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गैस पीड़िताओं की पेंशन दोबारा शुरू किए जाने तथा राजधानी भोपाल में गैस त्रासदी का स्मारक बनाए जाने संबंधी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा से उन 4650 गैस पीड़ित महिलाओं की मुश्किलें कम होंगी, जिन्होंने गैस त्रासदी में अपना सब कुछ खो दिया था।

इसे भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं बरसी पर मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में की गई दोनों ही घोषणाओं ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार आम जन की पीड़ा को लेकर कितनी संवेदनशील है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीड़िता बहनों की एक हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दोबारा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे इन बहनों की कठिनाइयां कम होंगी। वहीं, राजधानी भोपाल में बनने वाला गैस त्रासदी का स्मारक सालों साल तक आम लोगों को इस त्रासदी की याद दिलाएगा और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सचेत भी करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जंतर-मंतर पर Kojpa के प्रदर्शन की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत