जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो, निष्पक्ष चुनाव कराये जाएं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादियों द्वारा कई आम लोगों की हत्या किए जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर स्थिति संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो तथा निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराया जाए ताकि वहां लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार राज्य को चलाए। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह सवाल भी किया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर चुप क्यों हैं? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सप्ताह में 32 लोगों की हत्या हुई है। हमारे नौ जवान शहीद हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: न्यू इंडिया के स्वप्नदृष्टा थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस: प्रो. संजय द्विवेदी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। केंद्र सरकार से स्थिति संभल नहीं रही है। ऐसे में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराये जाएं ताकि लोकतंत्राकि ढंग से सरकार चल सके।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जो लोग वहां से पलायन कर रहे हैं तो उनको उनके गृह स्थान पर रोजगार के साधन मुहैया कराया जाएं और आर्थिक मदद दी जाए।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू