J&K को पूर्ण राज्य का दर्जा कब किया जाएगा बहाल ? केंद्र सरकार ने दिया यह जवाब

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2022

श्रीनगर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को संसद को सूचित किया कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 375 के कुछ प्रावधानों को समाप्त कर प्रदेश को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का स्वरूप प्रदान किया था। जिसके बाद से लगातार मांग उठ रही है कि जम्मू-कश्मीर को वापस से राज्य का दर्जा दिया जाए।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सूचित किया है कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण विरोध नहीं था। हालांकि, विभिन्न राजनीतिक दलों ने रिपोर्ट पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए हैं।

नित्यानंद राय ने बताया कि परिसीमन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों और जेके पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 60 (2) (बी) के साथ पठित परिसीमन अधिनियम, 2002 की धारा 9 (1) (ए) के तहत निर्धारित मानदंडों के आधार पर जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश का परिसीमन अभ्यास किया।

इसे भी पढ़ें: BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या तिरंगा यात्रा लेकर पहुँचे करगिल, युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

उन्होंने बताया कि जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लिए क्रमशः 37 और 46 विधानसभा सीटों की तुलना में परिसीमन आयोग ने जम्मू क्षेत्र के लिए 43 सीटों और कश्मीर क्षेत्र के लिए 47 सीटों को अधिसूचित किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बीच जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत