मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने का बयान देने की बात साबित हुई तो राजनीति छोड़ दूंगा : हरीश रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के एक नेता के समर्थकों पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। रावत ने कहा है कि अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने कभी राज्य में मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना करने को लेकर बयान दिया था तो वह राजनीति छोड़ देंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रमुख हरीश रावत के इस कथित बयान को चुनावों से पहले एक प्रमुख मुद्दा बना दिया था।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में किशोरी का शव बरामद, पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

भाजपा समर्थकों के अलावा, हमारे एक नेता से जुड़े कुछ लोग भी मुझ पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह राजनीति में मेरा अस्तित्व खत्म करने का एक अवसर है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राज्य में मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थापित करने का उनका कथित बयान साबित हो जाता है तो वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर राजनीति छोड़ने की घोषणा कर देंगे।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब