तेलंगाना में किशोरी का शव बरामद, पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

Teenager body

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के मुताबिक, अंगदी चित्तम्पल्ली गांव के बाहर स्थानीय लोगों ने छात्रा का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

हैदराबाद। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के मुताबिक, अंगदी चित्तम्पल्ली गांव के बाहर स्थानीय लोगों ने छात्रा का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं।

इसे भी पढ़ें: पुतिन पर दिए विवादित बयान पर बाइडन ने कहा, ‘‘आक्रमण पर अपना स्वभाविक आक्रोश व्यक्त कर रहा था’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भाजपा ने कहा- मूक दर्शक नहीं रह सकता केंद्र

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वी सुनीता लक्ष्मा रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आयोग दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़