Avoid These People । दुश्मन से भी ज्यादा खतनाक होते हैं ऐसे लोग, जितना जल्दी हो सके कर करें इनसे किनारा

By एकता | Oct 03, 2024

हर कोई अपने जीवन में शांति चाहता है, लेकिन आप में से कितने लोगों के पास वास्तव में शांति है? यह एक सरल प्रश्न है, लेकिन इसका उत्तर देना सबसे कठिन भी है, है न? लोगों के शांतिपूर्ण न होने के कई कारण हैं। यह काम का तनाव, पारिवारिक समस्याएँ या अन्य मुद्दे हो सकते हैं। लेकिन एक और कारण है जो आपको परेशान कर सकता है, भले ही यह आवश्यक न हो। वह क्या है? आपके आस-पास के लोग।

इसे भी पढ़ें: Sexual Expectations VS Reality । अच्छे फिजिकल रिलेशनशिप के लिए अपनी इन यौन अपेक्षाओं को बेडरूम के बाहर रखें

जो बात ज्यादा, काम कम करते हैं- आपके पास बहुत से ऐसे लोग मौजूद होंगे, जो बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन जब काम करने की बारी आती है तो उनसे कुछ नहीं होता है। उदाहरण के लिए- आपसे किसी ने कहा कि जब जरूरत पड़े तो मुझे बस एक बार कॉल करना और जरूरत पर जब आप उनके पास कॉल करते हैं तो वह जवाब नहीं देते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने में भलाई है क्योंकि इन्हें भरोसा तोड़ने की आदत होती है।

वो लोग, जो अपनी सुविधा के हिसाब से आपकी जिंदगी में बने रहते हैं- मतलबी दुनिया के मतलबी लोग, जो सिर्फ अपनी सुविधा के हिसाब से आपकी जिंदगी का हिस्सा बने रहते हैं। ऐसे लोग एक पल आपकी बहुत कदर करते दिखाई देते हैं या फिर मुसीबत में आगे रहकर आपकी मदद करते हैं, लेकिन अगले ही पल ये अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं और आपको आपके हाल पर छोड़ देते हैं। इनके पास आपको देने के लिए एक मिनट का समय नहीं होता है। अगर आपके आस पास कोई ऐसे पैटर्न वाले लोग हैं तो तुरंत उनसे किनारा कर लें।

इसे भी पढ़ें: Dating After a Long-Term Relationship । मुश्किल ब्रेकअप के बाद फिर से डेटिंग की दुनिया में वापसी कैसे करें?

दूसरों के बारे में हमेशा बुरा और गंदा बोलने वाले लोग- बहुत से लोगों ने नकारात्मकता फैलाने को अपना काम बनाया हुआ है। ऐसे लोग हर किसी की बुराई करते नजर आ जाते हैं। ये लोग पहले अच्छा बनकर किसी दुख पूछते हैं और फिर दूसरे लोगों के सामने उसका मजाक उड़ाते हैं। ऐसे लोग एक झलक में दोस्त लग सकते हैं, लेकिन ये दुश्मन से भी ज्यादा बुरे होते हैं। इसलिए आपके सामने किसी की कोई बुराई कर रहा है तो उस इंसान से दूरी बनाने में ही आपकी भलाई है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी