लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की अवधि को प्रशिक्षु कर्मचारियों का सेवाकाल माना जाएगा : रेल मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की अविध को रेलवे प्रशिक्षु कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए सेवाकाल के रूप में गिना जाएगा।

मंत्रालय का यह परिपत्र तब आया जब एक जोनल रेलवे इकाई ने यह स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा था कि क्या महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान घर पर बिताई गई अवधि को वेतनवृद्धि के उद्देश्य से सेवा काल माना जा सकता है।

इसके जवाब में, मंत्रालय ने कहा कि उसने पहले ही वर्ष 2020 में निर्देश जारी कर दिए थे, जब कोविड के कारण लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की अवधि के लिए प्रशिक्षु रेलवे कर्मचारियों को रोकी गई वजीफे की भुगतान राशि जारी की गई थी। इन निर्देशों में यह शर्त जोड़ी गई थी कि यह अवधि छह महीने से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसी के मद्देनजर इस मामले की पुनः समीक्षा की गई है और निर्णय लिया गया है कि एक बार की विशेष व्यवस्था के रूप में कोविड-19 के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रशिक्षु रेलवे कर्मचारियों द्वारा घर पर बिताई गई अवधि (अधिकतम छह माह तक ही) वेतन वृद्धि के उद्देश्य से सेवा अवधि के रूप में मानी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Tech Sector में फिर बड़ी छंटनी, US की Opendoor ने 250 कर्मचारियों संग India को कहा अलविदा

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश