व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2026

NEET-UG पेपर लीक बवाल के बीच सरकार ने साफ़ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े का सवाल ही पैदा नहीं होता। सरकारी सूत्रों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस्तीफ़ा देना? नो चांस!सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफ़ा देकर ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ना और मैदान छोड़कर भागना तो सबसे आसान काम है। जनता ने हमें जनादेश दिया है काम करने के लिए, और हम काम करके दिखाएंगे-भागेंगे नहीं। सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि इस्तीफा देना और जिम्मेदारी से पीछे हट जाना सबसे आसान रास्ता है। जनता ने सरकार को जनादेश दिया है और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था में सुधार करेगी। पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें: NEET: JP Nadda ने सुनी CJP की मांगें, Dharmendra Pradhan का इस्तीफा बना बड़ा मुद्दा, कल फिर बात

सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे CJP ने फिर से दोहराया कि प्रधान का इस्तीफ़ा एक ऐसी मांग है जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई दो घंटे की बैठक में, CJP के प्रतिनिधियों ने सरकार से कहा कि वे प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन ने सोमवार को हुए 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस बर्बरता के लिए केंद्र सरकार, रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सार्वजनिक माफ़ी की भी मांग की। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि संगठन ने 3 मई की NEET परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवज़े, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और परीक्षा सुधारों पर अपने पांच-सूत्रीय चार्टर को स्वीकार करने की भी मांग की।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का बड़ा हमला: धर्मेंद्र प्रधान अपराधी शिक्षा मंत्री, उन्हें जाना होगा!

सरकार को सौंपे गए एक पत्र में, CJP ने कहा कि उसने देश भर में अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद यह तय किया है कि उसकी मांगें - जिनमें प्रधान का इस्तीफा, NEET पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवज़ा और प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई से छूट शामिल है - ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज़ होगा और पूरे देश में फैल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

Asian Games 2026 Hockey में 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले, Japan में भिड़ेंगी 12 टीमें

Odisha Assembly में भारी हंगामा, पहले दिन केवल 13 मिनट चला सदन

2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी सरकार, Amit Shah ने ANTF सम्मेलन में तय की समय-सीमा