NEET: JP Nadda ने सुनी CJP की मांगें, Dharmendra Pradhan का इस्तीफा बना बड़ा मुद्दा, कल फिर बात

Nadda
ANI
अंकित सिंह । Jul 24 2026 3:54PM

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिन्होंने नीट पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांगें रखीं। सरकार ने इन प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शनिवार को उनसे फिर बातचीत करने का आश्वासन दिया है। यह बैठक परीक्षा सुधार और छात्र मुआवजे के मुद्दों पर केंद्रित रही।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक में ग्रुप ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए तीन मुख्य मांगें और पांच सुझाव रखे। बैठक के बाद नड्डा ने कहा कि उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के बाद सरकार शनिवार दोपहर को उस ग्रुप के साथ बातचीत का एक और दौर करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक लगभग दो घंटे तक चली। उनकी तीन मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए सुधार के पांच सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनम बेवफा निकले? बेपटरी होते आंदोलन के कारण या कुछ और है वजह, वांगचुक के अनशन तोड़ने की इनसाइड स्टोरी

यह बैठक NEET-UG पेपर लीक के आरोपों और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में सुधार की बढ़ती मांगों के बीच हुई। सरकार की ओर से जेपी नड्डा और PMO में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता। कॉजपा ने तीन मई को हुई ‘‘नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले’’ छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। 

इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak: AAP ने BJP और Congress को घेरा, कहा- Punjab सरकार को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में ये मांगें रखीं। कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता। दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है। नड्डा ने कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़