इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मिथ का खेलना संदिग्ध, अभ्यास के दौरान सिर पर लगी थी चोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में खेलना संदिग्ध है जिन्हें अभ्यास के दौरान सिर पर चोट लगी थी और दूसरे ‘कनकशन’ टेस्ट के बाद उनके खेलने पर फैसला होगा। स्मिथ पहला वनडे भी नहीं खेल सके जो आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीता। उन्हें मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ के एक थ्रो पर सिर में चोट लगी। दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ का कनकशन टेस्ट कराया गया और एहतियात के तौर पर उन्हें पहले मैच से बाहर रखा गया था। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान