महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर स्टीव वॉ ने कही ये बड़ी बात!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

लंदन।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिये सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिये ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह दिलचस्प है। आस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है। 

इसे भी पढ़ें: डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा: एलेन बार्डर

आस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि आस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 1.40 करोड़ लोग आपको फालो कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana