स्टीव वॉ ने कहा, एशेज सीरीज में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

लंदन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का कहना है कि एशेज श्रृंखला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा जिसमें मेहमान टीम 18 साल के बाद सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 श्रृंखला को छोड़कर (जिसमें इंग्लैंड ने 3-1 से जीत हासिल की थी) घरेलू फायदा निर्णायक रहा है। वॉ की टीम ने 2001 में इंग्लैंड में श्रृंखला 4-1 से जीती थी। 

54 वर्षीय आस्ट्रेलियाई वॉ ने कहा कि मेरा सचमुच मानना हे कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के लिये छह हफ्तों में पांच टेस्ट खेलना बहुत बड़ा काम होगा और इसका पूरी श्रृंखला में बड़ा प्रभाव पड़ सकता है जैसे जिम्मी एंडरसन चोटिल हो जाये या फिर हमारे लिये मिशेल स्टार्क चोटिल हो जाये। इससे लाइन-अप पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि टीम में गहराई महत्वपूर्ण होगी लेकिन मुझे सच में लगता है कि अगर मैं सट्टेबाजी करने वाला व्यक्ति होता तो मैं किसी भी टीम का समर्थन नहीं करता क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन जीतने वाला है। मुझे लगता है कि यह शानदार श्रृंखला होने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक