राज्यसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में हलचल हुई तेज, शिवसेना विधायकों को होटल में किया शिफ्ट

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद विधायकों को मलाड स्थित एक होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर निर्दलीय तथा शिवसेना विधायकों की एक बड़ी बैठक हुई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया। महाराष्ट्र में छठे सीट के लिए शिवसेना और भाजपा के बीच मुकाबला होना है। महा विकास आघाडी की ओर से चार उम्मीदवार उतारे गए हैं जबकि भाजपा ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में महाराष्ट्र में 10 जून को राज्यसभा का चुनाव होने जा रहा है। 1998 के बाद यह ऐसा पहला मौका होगा जब राज्य में राज्यसभा के लिए मतदान होंगे। 

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक दिन की जमानत मांगी

भाजपा को सात निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। इसका मतलब साफ है कि उसके कुल 113 वोट है। 2 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा को 84 वोटों की जरूरत है। इसके अलावा उसके पास 29 वोट रह रहे हैं। महाराष्ट्र में निर्दलीय तथा छोटे दलों के विधायकों की संख्या 25 है और यही कारण है कि भाजपा को इस बात की उम्मीद है कि छोटे दल उसके उम्मीदवारों के पक्ष में वोट कर सकते हैं। रेल मंत्री और महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पर्यवेक्षक अश्विनी वैष्णव ने रविवार को राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। दक्षिण मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने कहा कि चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।