बसपा विधायकों की भूमिका को लेकर गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कही यह अहम बात

Ashok Gehlot
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब संकट आया था, तब सरकार को बचाने के लिए जो आगे खड़े थे उनसे BJP को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी। छोटी-मोटी नाराजगी थी लेकिन अब कोई शिकायत नहीं है। मिलकर तीनों सीटें (राज्यसभा चुनाव) कांग्रेस जितेगी।

जयपुर। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होने वाला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बसपा ने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर मामले को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसपा के विधायकों को संकट का साथी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा राज्यसभा चुनाव से पहले छोटे दलों के विधायकों पर दबाव बना रही: संजय राउत

कांग्रेस जीतेगी तीनों सीटें

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब संकट आया था, तब सरकार को बचाने के लिए जो आगे खड़े थे उनसे BJP को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी। छोटी-मोटी नाराजगी थी लेकिन अब कोई शिकायत नहीं है। मिलकर तीनों सीटें (राज्यसभा चुनाव) कांग्रेस जितेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत ने बसपा से कांग्रेस में आए 4 विधायकों से शनिवार को मुलाकात की थी।

सुभाष चंद्रा का समर्थन कर रही बसपा

बसपा ने व्हिप जारी करते हुए अपने विधायकों को निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 6 विधायक साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बसपा ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करना उल्लंघन माना जाएगा। हालांकि कांग्रेस ने बसपा के दावों को खारिज कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 80 से अधिक विधायक पहुंचे उदयपुर 

पार्टी के एक सूत्र ने बताया था कि किसी भी कोर्ट ने उनकी कांग्रेस सदस्यता पर रोक नहीं लगाई है, इसलिए वे कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं। उनके (बसपा) दावों की कोई कानूनी वैधता नहीं है और अगर उनके पास दावों का समर्थन करने के लिए कोई कागज है तो उन्हें उसे साझा करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़