Crude Oil Price हाइक से Stock Market पस्त, Sensex और Nifty में भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2026

 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 628.24 अंक फिसलकर 74,257.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 221.20 अंक टूटकर 23,255.10 अंक पर आ गया।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.7 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 438.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 138.36 अंक और निफ्टी 46.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

CM Mohan Yadav ने राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026 को दी मंजूरी

Siddaramaiah नाराज होते तो इस्तीफा नहीं देते, बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम

Delhi Weather Update | दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

Zagreb School Attack मामले में हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया