नाचते-नाचते ट्रंप ने क्या किया ऐसा ऐलान, Stock Market हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई की वजह से शेयर बाजार के निवेशकों में डर बैठ गया है। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। बाजार में यह गिरावट तब और बढ़ गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान के साथ युद्ध रोकने का जो समझौता हुआ था, वह अब "पूरी तरह खत्म" हो चुका है। ट्रंप के इस बयान से लोगों को डर लग गया कि खाड़ी देशों (Middle East) में अब यह लड़ाई और खतरनाक रूप ले सकती है। इस डर के कारण बाजार में भारी बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स 1900 अंक टूटकर 76,472 पर आ गया और निफ्टी भी 521 अंक गिरकर 23,877 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: ग्लोबल टेंशन का असर! US-Iran Dispute और कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा टूटा

ट्रंप ने ऐसा क्या कहा

ईरान पर नए हमले करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीज़फ़ायर 'खत्म' हो गया है, लेकिन बातचीत जारी रह सकती है। सीज़फ़ायर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो चुका है। उनसे बात करने में समय बर्बाद करना ही है। उन्होंने यह बात तुर्की के अंकारा में दो दिन के NATO समिट के दौरान कही। यह बयान ईरान पर हमले के कुछ घंटों बाद आया, जिसे अमेरिका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हुए हमलों का बदला बताया था। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके नतीजे पर शक है। उन्होंने कहा वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत