Stock Market Updates: बाजार की बेहतर शुरूआतक, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

By अंकित जायसवाल | Mar 06, 2023

बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार खरीदारी नजर आ रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स में जोरदार रैली है। सेंसेक्‍स 500 अंकों से ज्‍यादा मजबूत हुआ है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 514.97 अंक चढ़कर 60,323.94 अंक पर आया; निफ्टी 149.95 अंक की बढ़त के साथ 17,744.30 अंक पर कारोबार कर रहा था। ADANIENT, ADANIPORTS, BAJAJFINSV, POWERGrid, INFY के शेयर हरें रंग में यानी बढ़त में है, वहीं BRITANNIA, CIPLA, JSWSTEEL जैसे बड़े शेयर लाल रंग में नजर आ रहे है, यानी गिरावट के संकेत दे रहे हैं।

Kotak Mahindra Bank

निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक 500 करोड़ से 1,500 करोड़ रुपये तक के कारोबार वाली मध्यम आकार की कंपनियों के लिए एक अलग सेग्‍मेंट बनाने की योजना बना रहा है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक ज्यादा मार्जिन वाले ढांचागत वित्त पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तत्पर है। इस दिशा में मध्यम आकार वाली कंपनियों पर खास ध्यान देने की तैयारी है। दरअसल मध्य आकार वाली कंपनियों के बाजार में बड़ा अवसर मौजूद है।

Bank of Baroda

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने हाउसिंग लोन पर ब्याज की दर में 0.40 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 8.5 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ने एमएसएमई लोन पर ब्याज की दरों को भी घटा दिया है। बैंक एमएसएमई लोन पर अब 8.4 फीसदी की दर से ब्याज लेगा. बीओबी ने एक बयान में कहा कि ब्याज दरों में किए गए दोनों बदलाव 5 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक ही प्रभावी रहेंगे।

Maruti Suzuki

देश की अग्रणी ऑटो मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का मानना है कि सेमीकंडक्टर की किल्लत अगली कुछ तिमाहियों तक बनी रह सकती है, जिससे कुछ खास मॉडल की आपूर्ति में देरी और बढ़ जाएगी। एमएसई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (सेल्‍स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति अब भी एक समस्या बनी हुई है। पिछली तिमाही में सेमीकंडक्टर की वजह से 46,000 यूनिट का नुकसान उठाना पड़ा था।

HAL

राज्य के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को ITAT, बैंगलोर के निर्देश के अनुसार निर्धारण वर्ष 2012-13 के लिए IT के ज्‍वॉइंट कमिश्‍नर के कार्यालय से आयकर रिफंड आदेश प्राप्त हुआ है। ITAT पूंजीगत व्यय के रूप में 725.98 करोड़ रुपये के R&D व्यय की अनुमति देता है, जिसके परिणामस्वरूप 570.05 करोड़ रुपये का रिफंड मिलता है। इस रिफंड में 163.68 करोड़ रुपए का ब्याज शामिल है।

इसे भी पढ़ें: भारत की प्रति व्यक्ति आय 2014-15 के बाद हुई दोगुनी

Force Motors

फोर्स मोटर्स की घरेलू बिक्री 9 फीसदी MoM बढ़कर 2,236 वाहन हो गई, लेकिन निर्यात 45 फीसदी घटकर 221 यूनिट हो गया। कंपनी ने फरवरी 2023 के लिए 2,259 वाहनों के उत्पादन की घोषणा की, जो पिछले महीने के 2,413 वाहनों की तुलना में 6.4 फीसदी कम है। घरेलू बिक्री 9 फीसदी MoM से बढ़कर 2,236 वाहन हो गई, लेकिन इसी अवधि में निर्यात 45 फीसदी गिरकर 221 वाहन हो गया। कंपनी कमर्शियल व्हीकल, यूटिलिटी व्हीकल और ट्रैक्टर बनाती है।

प्रमुख खबरें

Hockey India ने महिला टीम को 50 लाख का पुरस्कार दिया, World Cup में 5वां स्थान किया हासिल

Nepal Flood Update | नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही! मरने वालों की संख्या 626 पहुंची, बारिश के बीच 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता

PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू

Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा