इंग्लैंड के धुआंधार खिलाड़ी स्टोक्स बने पीसीए के ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

लंदन। इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स को पेशेवर क्रिकेटरों के संघ (पीसीए) के पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें वह जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय फाइनल में ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे। अठाईस साल के खिलाड़ी ने फिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलायी थी। 

इसे भी पढ़ें: कपिल देव ने CAC के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, गायकवाड़ भी पद छोड़ने को तैयार

समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्राड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand