घर की छत पर मिला पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम, जानें कौन है ताहिर हुसैन

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2020

दिल्ली की हिंसा में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इंटीलेंज ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा ने भी दिल्ली की हिंसा में अपने प्रा गंवा दिए। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने अपने बेटे की मौत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद से ये नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा। आज  दिल्ली के खजूरी इलाके में स्थित आप पार्षद ताहिर हुसैन के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम भी देखने को मिले हैं। यह सब तब वहां मिला जब यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि यहां से भी पत्थरबाजी हुई है।

संजय सिंह ने कहा, ताहिर हुसैन पहले ही अपना बयान दे चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान उनके घर में घुसने के बारे में उन्होंने पुलिस और मीडिया को सारी जानकारी दी। उसने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस 8 घंटे देरी से आई और उसे और उसके परिवार को उसके घर से बचाया। तमाम उठते सवालों के बीच आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं आप पार्षद ताहिर हुसैन

आप पार्षद ताहिर राजनीति में भले ही जाना माना नाम नहीं हैं लेकिन पूर्वोत्तर दिल्ली में शाहदरा, नेहरू नगर, चांदबाग के इलाके में उनका बहुत रसूख है। मुसलमानों के बीच इनकी गहरी पैठ है। चुनाव के दौरान भरे गए हलफनामे के अनुसार ताहिर 2017 में निर्वाचन क्षेत्र 059-E-नेहरू विहार (पूर्वी दिल्ली) से आप के टिकट पर पार्षद बने। वह करावल नगर के नेहरू विहार में रहते हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार वह व्यवसायी हैं और 18 करोड़ की घोषित संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ताहिर ने आठवीं पास हैं और नेशनल ओपन स्कूल से दसवीं की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि यह जानकारी उन्होंने 2017 में दी थी तो उसके अनुसार उनकी पढ़ाई पूरी हो गई होगी।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?