सांसद अर्जुन सिंह पर पत्थर फेंके गए, कोलकाता के पास भाजपा और टीएमसी समर्थकों में झड़प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल)। बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद रविवार को कोलकाता के पास भाटपारा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि सांसद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे जब यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में सियासी घमासान के के बीच हुई झड़पों में पुलिस के एक वाहन समेत दो कार क्षतिग्रस्त हुईं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट