तुरंत बंद करो ये सब...मिसाइलों से मंदिर उड़ाया, भयंकर भड़क गया भारत

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

 दो देशों की लड़ाई में हिंदू के देवी देवताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जमीन जीतने की सनक में लोगों की मान्यताओं, उनके विश्वास का भी सम्मान नहीं किया जा रहा। भगवानों की मूर्तियां तोड़ी जा रही है, ध्वस्त की जा रही है। जिसे देखकर अब भारत भड़क उठा है। भारत ने इसे तुरंत बंद करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी है। जिसे देखकर पूरी दुनिया चौंक गई है। विदेश में लगी भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को जमीन पर गिरा दिया जाता है। बिना यह ख्याल के कि यह सिर्फ एक प्रतिमा या मूर्ति नहीं यह करोड़ों सनातनियों का आस्था और विश्वास का प्रतीक है। और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो खतरनाक बवाल कट गया। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष

भारत ने हिंदू देवता के हुए इस अपमान पर जबरदस्त एक्शन लिया है। भारत ने अपने एक्शन से दुनिया को बहुत बड़ा संदेश भी दिया है। दरअसल थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी। रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में घुसकर हिंदू देवता भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी पैदा हो गई है। घटना सोमवार 22 दिसंबर की बताई जा रही है। पूरी दुनिया में इस घटना को देखकर लोग गुस्से में हैं और भड़क उठे हैं। नई दिल्ली ने कहा कि इस तरह के अपमानजनक कृत्यों से दुनिया भर में अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं, साथ ही उसने थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से संवाद और कूटनीति के माध्यम से अपने सीमा विवाद को हल करने का आग्रह किया। 

इसे भी पढ़ें: थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चलाया बुलडोजर, भड़का भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमें हाल ही में निर्मित एक हिंदू धार्मिक देवता की मूर्ति को ध्वस्त किए जाने की खबरें मिली हैं, जो थाई-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित क्षेत्र में स्थित थी। भारत ने इस घटना पर कड़ी चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंदू और बौद्ध देवता पूरे क्षेत्र में गहरी श्रद्धा के साथ पूजे जाते हैं और यह साझा सभ्यतागत विरासत का हिस्सा हैं। किसी भी तरह के क्षेत्रीय दावे हों, लेकिन इस तरह के अपमानजनक कृत्य दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।  बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले 6 महीने से प्रीही विहार मंदिर के इलाके को लेकर विवाद चल रहा है। जून में दोनों देशों के बीच जंग भी हुई थी। हालांकि ट्रंप की मध्यस्थता के बाद सीज फायर हो गया था। लेकिन दिसंबर में एक बार फिर यह विवाद भड़क गया और अब तक के संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लाख से ज्यादा को पलायन करना पड़ा है। यह तोड़फोड़ धार्मिक दुश्मनी नहीं बल्कि क्षेत्रीय दावों के कारण हुई है। 

यह मूर्ति साल 2013 में कंबोडिया सेना ने उस जमीन पर लगाई थी जिसे थाईलैंड अपना इलाका मानता है। यह उबो की प्रांत के चौंग आन मा इलाके में एक किसानों के पास की स्थित जगह बताई जा रही है। थाई सेना के लिए मूर्ति को नष्ट करना उस जमीन पर थाई संप्रभुता को जाहिर करने के बारे में था। जब उनकी सेना ने उस इलाके पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया तो उस दौरान उन्होंने बुलडोजर से यह कारवाई की। कंबोडिया सरकार के प्रवक्ता कीम ने कहा कि यह मूर्ति एनसेस इलाके में हमारे इलाके के अंदर थी। 

प्रमुख खबरें

Romantic Trip Alert : भागदौड़ भरी जिंदगी से लें ब्रेक और Delhi के पास इन जगहों पर पार्टनर संग बिताएं Quality Time

Top 10 Breaking News | 13 March 2026 | US Military Aircraft Crash In Iran | Iran New Supreme Leader Injured | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Indore Police का बड़ा Action, IAS अफसर के फार्महाउस पर जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 3 पुलिसकर्मी Suspend

Israel का बड़ा Action: ईरान के 200 ठिकानों पर हमला, Tehran समेत कई शहर बने निशाना