Pahalgam Terrorist Attack Updates: मोदी को रोक लो, पुतिन से बोला पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2025

भारत पाकिस्तान पर कैसे कार्रवाई करेगा इसका डर लगातार पाकिस्तान को सता रहा है। पाकिस्तान इस वक्त किसी भी स्थिति में इस युद्ध को टालने की कोशिशों में लग चुका है। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध न हो पाकिस्तान इसके लिए दुनियाभर के देशों से मदद मांग रहा है। भारत ने तो बदला लेने की ठान रखी है और पाकिस्तान इससे बचता फिर रहा है। बस फिर इसी बचाव में पाकिस्तान भारत के दोस्त रूस के दरवाजे पर पहुंच गया है। भारत ने हाल ही में फ्रांस से राफेल मरीन फाइटर एयरक्रॉफ्ट क्या खरीदे कि उधर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। नतीजन अब पाकिस्तान रूस से सहयोग की उम्मीद कर रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि रूस बीच बचाव करे और भारत को किसी तरह युद्ध में जाने से रोके। यही कारण है कि अब पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के लिए अलग से जांच बिठाने की मांग कर रहा है। इसके लिए उसने तुर्किए से अलग से समर्थन मांगा है। जिसमें चीन का साथ उसे मिल चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पीएम मोदी ने की सुपर कैबिनेट की बैठक, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

भारत पाकिस्तान के बीच टेंशन वाले माहौल के बीच चीन का बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने आतंकी हमले की निंदा की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि चीन ने भारत पाकिस्तान से संयम की अपील की है। पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देश संयम बरतेंगे। चीन ने संवाद से मसले को सुलझाने पर जोर दिया। इसके साथ ही चीन ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता को संयुक्त तौर से बनाए रखा जाए। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और यह 2000 के बाद से ये सबसे घातक सशस्त्र हमलों में से एक था। चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान को उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने में सहयोग दिया। विदेश मंत्री वांग यी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद से संयम बरतने का आह्वान किया।  

प्रमुख खबरें

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था

Akhilesh की बेटी पर अभद्र Post पर CM Yogi का एक्शन, Zero Tolerance दिखाते हुए दिए FIR के निर्देश

Box Office पर 200 करोड़ की सुनामी के बाद, Ram Charan की पेद्दी किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Matoshree में Uddhav Thackeray की बैठक से 5 सांसद नदारद, ShivSena UBT की बढ़ी टेंशन