अंडरवियर पहनना बंद करने से शरीर में आते हैं ये सकारात्मक बदलाव, यहाँ जाने इसके जबरदस्त फायदे

By एकता | Aug 29, 2022

ज्यादातर महिलाओं के लिए अंडरवियर पहनना सांस लेने जितना जरुरी होता है। हम अंडरवियर क्यों पहनते हैं? इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है। अंडरवियर पहनना या नहीं पहनना सबकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है। अंडरवियर पहनने के अपने फायदे होते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि हर वक्त अंडरवियर पहनकर रखना आपके प्राइवेट पार्ट के लिए नुक्सानदेहक माना जाता है। जी हाँ, सही पढ़ा आपने। इसलिए कई बार अंडरवियर नहीं पहनना भी फायदेमंद होता है और आजकल बहुत सी महिलाए ऐसा कर रही हैं। इस पर एक्सपर्ट्स की राय ले तो उनका कहना है, "कभी-कभी, रात में अंडरवियर न पहनने से महिलाओं को संक्रमण के खतरे से बचने में मदद मिलती है।" ऐसे में अगर आप भी कभी-कभी खुद को अंडरवियर से आजाद करने की सोच रही हैं तो ऐसा करने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर जान लें।

 

इसे भी पढ़ें: साथी के साथ संबंध बनाने से सुधरती है नींद की गुणवत्ता? जानें क्या कहते हैं अध्ययन


अंडरवियर नहीं पहनने से कम्फर्ट बढ़ता है- हर समय अंडरवियर पहनने रहने से प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास के हिस्सों में खुजली जलन जैसी दिक्कतें आपको झेलनी पड़ती हैं। वहीं, अगर आप अंडरवियर पहनना बंद कर देगी तो आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा और आप रात को कंफर्टेबल होकर सो पाएंगी।

 

इसे भी पढ़ें: नींद की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, होगा फायदा


वजाइना को सांस लेने का मौका मिलेगा- साँस लेना आपके लिए जितना जरुरी है, उतना ही यह आपकी वजाइना के लिए जरुरी है। जब आप हर समय अंडरवियर पहनकर रखती हैं तो आपकी वजाइना खुलकर सांस नहीं ले पाती, जो उसके लिए जरुरी है। इसलिए कभी-कभी अंडरवियर नहीं पहनना एक अच्छा विकल्प है।

 

इसे भी पढ़ें: पैरों में जलन को हल्के में लेने की ना करें गलती, हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत


नमी को दूर करने में मदद करती है- पसीना और डिस्चार्ज होने की वजह से प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास के हिस्सों में नमी बनी रहती है, जिससे आगे चलकर संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जिन लोगों को अधिक पसीना या डिस्चार्ज होता है उनके लिए अंडरवियर पहनना छोड़ना एक अच्छा ऑप्शन है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress