Skin Care: इन गलत स्टोरेज हैबिट्स की वजह से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी हो जाते हैं खराब

By मिताली जैन | Jan 31, 2026

हम सभी अपनी स्किन के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहते और इसलिए महंगे व ब्रांडेड स्किन केयर प्रोडक्ट्स् खरीदते हैं। लेकिन समस्या तब होती है, जब हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स उतनी बेहतर तरीके से काम नहीं करते हैं। कई बार इसकी वजह आपकी स्टोरेज से जुड़ी गलतियां भी हो सकती हैं। अगर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को गलत तरीके से स्टोर किया जाए तो इससे उसकी क्वालिटी और शेल्फ लाइफ दोनों पर असर पड़ता है और हमें इसका अंदाजा तक नहीं होता।

स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को बाथरूम में ही छोड़ देना

चूंकि हम अक्सर बाथरूम में अपनी स्किन को पैम्पर करते हैं, इसलिए अधिकतर लोग फेसवॉश, क्रीम, सीरम सब कुछ बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। यह आपकी एक बड़ी गलती है। दरअसल, बाथरूम में हमेशा नमी रहती है और तापमान भी बदलता रहता है। जिसकी वजह से ना केवल प्रोडक्ट खराब हो सकता है, बल्कि उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे प्रोडक्ट का असर भी कम हो जाता है। कोशिश करें कि आप इन्हें सूखी और ठंडी जगह पर रखें।

इसे भी पढ़ें: Skincare में न करें ये गलती! क्या है Double Cleansing और क्यों है ये जरूरी? जानें Expert Tips

स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को खिड़की के पास रखना

बहुत से लोग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को खिड़की के पास रखना भी पसंद करते हैं। लेकिन सीधी धूप स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। धूप की वजह से एक्टिव इंग्रीडिएंट्स टूट जाते हैं। कभी-कभी प्रोडक्ट ऑक्सिडाइज होकर बेअसर भी हो जाता है। इसलिए प्रोडक्ट्स को छायादार जगह पर रखें। 

हर चीज को फ्रिज में रखना

स्किन केयर प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन हर प्रोडक्ट को फ्रिज में रखना गलत है। कुछ प्रोडक्ट फ्रिज में रखने से खराब भी हो सकते हैं, जैसे ऑयल-बेस्ड क्रीम, क्ले मास्क या थिक मॉइश्चराइजर। कोशिश करें कि आप फ्रिज में आई-क्रीम, जेल और मिस्ट आदि रखें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे