दुनिया की खूबसूरत 'प्रिंसेज डायना' की रहस्‍यमय जिंदगी और दर्दनाक मौत की दास्‍तान!

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2022

कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजवधू डायना की जिंदगी 31 अगस्त, 1997 को एक त्रासदी में बदल गई। वो अपने वक्त की सबसे खूबसूरत  लड़कियों में से एक थी। वो वेल्स की राजकुमारी थी। वो ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटे होने वाले राजा चार्ल्स की पत्नी थी। हम डायना की बात कर रहे हैं। वो डायना जिनके प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही चर्चित रहे। लेकिन ठीक 25 साल पहले आज ही के दिन यानी 31 अगस्त 1997 को डायना की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस हादसे के समय वह एक कार में अपने प्रेमी के साथ थी। डायना की मौत हादसा थी यह साजिश? आज तक किसी को पता नहीं चला पाया। जब तक वह जिंदा रहीं तब तक दुनिया भर के तमाम लोग उनके लाइफस्टाइल, उनके अफेयर के बारे में बात करते रहे। लेकिन जब डायना मरी तब भी वह अपने सामने इतनी कहानियां छोड़ गई जो आज भी दुनिया भर के कई देशों की तमाम एजेंसियां उनकी मौत का सच जानने में जुटी है।

लेडी डायना की प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात 1977 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। प्रिंस चार्ल्स ने पहली मुलाकात में ही लेडी डायना को अपना दिल दे दिया था। 29 जुलाई 1981 को प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना ने शादी कर ली थी। आपको जानकर हैरानी होगी की प्रिंस चार्ल्स लेडी डायना से उम्र में 13 साल बड़े थे। जब डायना की शादी प्रिंस चार्ल्स से हुई थी वो केवल 20 साल की थीं। प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी। 21 जून 1982 को दोनों ने अपने पहले बच्चे विलियम को जन्म दिया। 15 सितंबर 1984 को दोनों ने अपने दूसरे बेटे हैरी को जन्म दिया। दोनों बच्चों के जन्म के बाद प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। इन दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने की सबसे बड़ी वजह ये थी कि डायना बंदिशों में रहना पसंद नहीं करती थी। डायना अपनी जिंदगी एक बेबाकपन तरीके से जीती थी। राजशादी परंपराओं से दूर रहती थी। बस यही बात क्वीन एलिजाबेथ को पसंद नहीं थी। 

प्रिंस चार्ल्स के साथसंबंधों में दरार

90 के दशक की शुरुआत में डायना और प्रिंस के बीच की दरार खुलकर सामने आने लगी। प्रिंस चार्ल्स के साथ उनके रिश्ते में खटास आने लगी। जिनका उस वक्त अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर चल रहा था। डायना ने अपने दर्द को बीबीसी को दिए इंटरव्यू में भी बताया था, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। प्रिंस चार्ल्स का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैमिला के साथ अफेयर चल रहा था, जो बाद में उनकी दूसरी पत्नी बनीं। वहीं संबंधों के खराब होते ही डायना और चार्ल्स अलग-अलग रहने लगे। इस दौरान डायना अकेले भारत घूमने भी आईं, जहां ताजमहल के सामने अकेली बैठी डायना की तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में महिला की हत्या मामले में भारतीय मूल का पूर्व पुलिस अधिकारी बरी

कई लोगों के साथ रहा अफेयर

राजकुमारी डायना जितना अपनी सामाजिक कामों के लिए मशहूर थी वहीं उनके अफेयर के किस्सों ने भी मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी। कई लोगों के साथ अफेयर रहा। पुलिस ऑफिसर बैरी, कमांडर जेम्स हैविट, बचपन के दोस्त जेम्स गिल्बे, ऑलिवर होएरे, रग्बी प्लेयर विल, पाकिस्तानी डॉक्टर हसनत खान और अंत में डोडी अल फयीद। ये सभी लोग थे, जिनका नाम कभी ना कभी राजकुमारी डायना के साथ जुड़ा। 

डायना को अंतिम क्षणों में जीवित देखने वालेमें फ्रांसीसी डॉक्टर भी शामिल

पेरिस की अल्मा टनल में 31 अगस्त 1997 को प्रिंसेस डायना के साथ जो हादसा हुआ, उस दौरान उन्हें अंतिम क्षणों में जीवित देखने वाले कुछ लोगों में फ्रांसीसी डॉक्टर फ्रेडरिक मैलीज भी शामिल थे। कार दुर्घटना में राजकुमारी डायना की मौत के 25 साल बाद भी फ्रांसीसी डॉक्टर फ्रेडरिक मैलीज को जब यह घटना याद आती है तो उन्हें लगता है कि क्या वह डायना को बचा सकते थे। उन्होंने जब देखा तो एक महिला क्षत-विक्षत मर्सडीज कार में बेसुध पड़ी थी और सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रही थी। उस दौरान एक पार्टी से अपने घर लौट रहे मैलीज के अनुसार, ‘‘मुझे लगता है कि मेरा नाम इस भयावह घटना के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा। मैं उनके अंतिम क्षणों के लिए खुद को थोड़ा बहुत जिम्मेदार मानता हूं।’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय ने चार भारतीय महिलाओं पर नस्ली हमले की निंदा की

 दो हिस्सों में बंट गई थी मर्सीडीज

मैलीज 31 अगस्त, 1997 की उस रात को याद कर रहे थे जिस दिन लेडी डायना की मौत हो गई। वह पेरिस में अल्मा टनेल से गुजरते हुए लगभग दो हिस्सों में बंटी जलती हुई मर्सिडीज को देखकर रुक गए थे। वह बताते हैं, ‘‘मैं दुर्घटनाग्रस्त कार की तरफ गया। मैंने दरवाजा खोला और अंदर झांका। चार लोग थे। दो तो मृत ही लग रहे थे, जिनकी तरफ से कोई हलचल नहीं थी और वे सांस भी नहीं ले रहे थे। बाकी दो जिंदा थे, लेकिन गंभीर हालत में थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगे जो व्यक्ति बैठा था, वह चिल्ला रहा था, वह सांस ले रहा था। वहीं, एक महिला मर्सडीज में सीट से नीचे घुटनों के बल थी और उसका सिर नीचे था। उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उसे फौरन मदद की जरूरत थी।’’ डॉक्टर मैलीज अपनी कार की तरफ दौड़कर गए और सांस लेने में मदद देने के लिए एक ‘रेस्पिरेटरी बैग’ लेकर आए। उन्होंने आपात सेवाओं को फोन भी किया। उन्होंने बताया, ‘‘वह बेहोश थीं। मेरे ‘रेस्पिरेटरी बैग’ की वजह से उनमें थोड़ी हरकत आई, लेकिन वह कुछ कह नहीं सकीं।’’ डॉक्टर मैलीज को बाद में पूरी दुनिया के साथ पता चला कि आखिरी क्षणों में उन्होंने जिस महिला का उपचार करने की कोशिश की, उसकी मौत हो गई है और वह ब्रिटेन की एक महत्वपूर्ण हस्ती प्रिंसेस डायना थीं। 

प्रमुख खबरें

South China Sea में 14 देशों ने चीन को मिलकर घेर लिया, जवाब में J-16 Fighter Plane की ताकत दिखाने लगा Dragon

E Coli Infection: साधारण Food Poisoning समझने की भूल न करें, E. Coli संक्रमण पेट में मचा सकता है तबाही

Fashion का नया Trend बने Balloon Sleeve Tops, पार्टी में देंगे परफेक्ट Glamorous Look

Prabhasakshi NewsRoom: Baba Ramdev के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर मचा घमासान, Salman Khurshid ने याद दिलाया संविधान