शिवराज सरकार का अजीब आदेश, सुबह- दोपहर अभिभावक और छात्र बजाएंगे थाली

By सुयश भट्ट | Jan 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक अजीब आदेश जारी किया है। इस आदेश में साफ-साफ लिखा है कि सुबह से छात्र और अभिभावक घंटी और थाली बजाएंगे। यह आदेश “हमारा घर हमारा विद्यालय” योजना के तहत जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना का महाविस्फोट, बीते 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा मरीज 

वहीं आदेश के अनुसार इसमें बच्चे के पास सीखने के स्त्रोत में उपलब्ध रेडियो,  पाठ्यपुस्तक और अभ्यास पुस्तिका के आधार पर लर्निग पैकेज तैयार किया गया है। सरकार ने मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र के सभी जिला कलेक्टर्स को फरमान जारी किया है। जिससे अब एक बार फिर घरों में घंटी और थाली बजाने का सिस्टम लौट आया है।

परिवार के सदस्यों की भूमिका: 

  1. शिक्षा का स्थान कोना निर्धारित समय पर बच्चों का घर में लिखने पढ़ने के लिए एक स्थान नियत करेंगे।
  2. निर्धारित विषय का कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।
  3. बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे गतिविधि के अनुसार यथासंभव सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
  4. पेंसिल, कॉपी, स्केच पेन, कलर पेंसिल और पुराने पेपर आदि उपलब्ध कराएंगे।
  5. डिजिटल वीडियो के माध्यम से प्राप्त सामग्री के अध्ययन के लिए सुविधा अनुसार बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराना।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य