एक प्रेम प्रसंग: भाई और पिता को रास्ते से हटाने की बनाई रणनीति, लेकिन पहुंचे हवालात

By सुयश भट्ट | Jan 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड शहर में प्रेमिका से न मिल पाने से खफा एक बदमाश ने अपने रिश्तेदार के साथ वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश ने अपने प्रेमिका के भाई और उसके पिता को रास्ते से हटाने की तैयार की। शुक्र इस बात का है कि दोनों बदमाश समय रहते पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान बदमाश ने पुलिस को अपनी प्रेम कहानी भी सुनाई। पुलिस ने दोनों बदमाशों से एक पिस्टल, 11 कारतूस, समेत 6 मोबाइल जब्त किए।

इसे भी पढ़ें:भोपाल के बैरागढ़ युवक सुसाइड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, वायरल हुआ सुसाइड नोट 

वहीं करीब दो साल पहले कमल जाटव अपने प्रेमिका को प्रेम संबंध में भगा ले गया था। इसकी शिकायत कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज की गई थी। जिसके बाद प्रेमिका के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। कोतवाली पुलिस ने फरवरी 2020 में कमल जाटव पर पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद कमल ने अपनी जमानत करावाई और फिर गांव से आकर भिंड में लहार चुंगी के पास किराए से मकान लेकर रहने लगा।

आपको बता दें कि पकड़े गए बदमाश ने देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव को बताया कि मेरे ममिया ससुर की लड़की मुझे से बेहद प्रेम करती है। एक दिन मेरे कमरे पर आई और मुझे मेरे साथ रहने की जिद्द करने लगी। जब मैंने उसे वापस जाने को कहा तो वो रोते हुई बोली कि तुम नहीं मिले तो मर जाऊंगी।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, कोरोना से सावधानी बरतने की करी अपील 

बदमाश ने पुलिस से कहा कि साहब मैं उसके आंसू नहीं देख सकता हूं। इसलिए प्रेमिका के पिता और भाई को यह सब मंजूर नहीं है। इसलिए इन दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

आरोपी कमल जाटव ने बताया कि एक दिन उसकी प्रेमिका उसके कमरे पर आई थी। वह साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर उसने वापस जाने के लिए बोला तो वह रोते हुए कहने लगी की रहेगी तो उसी के ही साथ, अन्यथा जान दे देगी। प्रेमिका के बहते हुए आंसू नहीं देख सका और प्रेमिका के पिता और भाई की हत्या करने का प्लान बना लिया।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी महासभा करेगी महाआंदोलन, प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस 

आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक रिश्तेदार रविंद्र को बुलाया और प्रेमिका के पिता और भाई दोनों को रास्ते हटाने के इरादे से शहर की लहार रोड पर कमरा लेकर रह रह कर मौका लगा रहा था। इसी दौरान प्यार के बीच बाधा बन रहे प्रेमिका के भाई-पिता को नए साल पर हटाने का प्लान बनााय। प्लान के मुताबिक मारने भी जा रहा था लेकिन इस बीच पुलिस की नजर पड़ गई और दोनों हवालात पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत