आवारा कुत्तों ने 4 वर्ष की बच्ची पर किया हमला, हाई कोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फटकार

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में कुत्तों द्वारा 4 साल की बच्ची को नोंचे जाने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट ने इस मामले के संबंध में अफसरों को नोटिस जारी किया है। और इसके साथ ही कोर्ट ने अफसरों को पूरे मामले पर जवाब देने के लिए भी कहा है।

इसे भी पढ़ें:मंत्री के ट्वीट पर सियासी बवाल, नहीं पता राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर 

हाई कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद अब अधिकारी जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल भोपाल प्रशासन की ओर से घायल बच्ची के पिता को 25 हज़ार रुपये का चेक भी दिया गया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। जिसमें कुत्तों का झुंड एक 4 साल की एक बच्ची पर हमला करते नजर आ रहा था। यह घटना बीते शनिवार को बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजलि फेज़ 1 में हुई थी।

इसे भी पढ़ें:MP बच्चों के वैक्सीनेशन में पहले पायदान पर, 20 जनवरी तक लगने है वैक्सीन 

वहीं स्थानीय रहवासी जब तक बच्ची को बचाने पहुँचे तब तक कुत्ते बच्ची को काफी घायल कर चुके थे। लोगों ने पत्थरों से हमला कर कुत्तों को भगाया। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद