ऑस्कर में प्रस्तोता की भूमिका में होंगे स्ट्रीप, डैमन और पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2017

लॉस एंजिलिस। ‘89वें एकेडमी अवार्डस’ समारोह में प्रस्तोता की भूमिका में नजर आने वाली जानी मानी हस्तियों में अब अभिनेता मैट डैमन, रेयान गोसलिंग, मेरिल स्ट्रीप, देव पटेल, ऑक्टेविया स्पेंसर और ताराजी पी हेंसन सहित का नाम भी जुड़ गया है। ऑस्कर निर्माताओं -- माइकल डी लुका और जेनिफर टोड ने घोषणा की है कि ‘सोसेज पार्टी’ के सह अभिनेता सेठ रोगन और सलमा हयाक, ‘हैक्सॉ रिज’ के अभिनेता विंसे वॉन और ‘किंग्समैन’ की अभिनेत्री सोफिया बोउटेला का भी नाम प्रस्तोता की सूची में शामिल किया गया है।

डॉल्बी थियेटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हॉलीवुड के अभिनेता वॉरेन बीटी के अलावा एमी एडम्स, लियोनाडरे डिकैप्रियो, जेमी डोरनान, एम्मा स्टोन, ड्वेन जॉनसन और चार्लीज थेरॉन भी प्रस्तोता की भूमिका में होंगे।‘89वें वाषिर्क एकेडमी अवार्डस’ की मेजबानी जिम्मी किमेल करेंगे और इसका प्रसारण रविवार को रात आठ बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे) होगा।

प्रमुख खबरें

America की Iran को फाइनल वार्निंग, Defense Secretary बोले- आज होगा सबसे भीषण हमला

Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tiruchirappalli दौरे से पहले PM Modi का DMK पर वार, NDA की लोकप्रियता से घबराई सरकार

ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !