कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य ढांचे को कर रहे मजबूत : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर से मुकाबले के लिए निचले स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में कोई कमी नहीं रख रही है। गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बीकानेर जिले में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लोकार्पण तथा मेडिकल विंग तथा साइकिल वेलोड्रम के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिना किसी नयी छूट के लॉकडाउन एक जुलाई तक बढ़ाया गया

उन्होंने पीबीएम अस्पताल में बनने वाली मेडिसिन विंग में सहयोग करने वाले भामाशाहकेएल मूंधडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बीकानेर के विकास में दानदाताओं द्वारा किए गए सहयोग की परम्परा को आगे बढ़ाया है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा,‘‘ कोरोना वायरस की दूसरी घातक लहर में ऑक्सीजन एवं जीवनरक्षक दवाओं की सीमित उपलब्धता के बावजूद राजस्थान ने बेहतर प्रबंधन से इस संकट का सफलतापूर्वक सामना किया। अब हम शून्य बर्बादी के लक्ष्य के साथ टीकाकरण अभियान को पूरी गति से आगे बढ़ा रहे हैं। तीसरी लहर की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग प्रदेशभर में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बना रहा है।’’ केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर जिले में कोरोना के बेहतर प्रबंधन एवं ऑक्सीजन मित्र के नवाचार की प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीएचसी एवं पीएचसी भवनों के निर्माण तथा मेडिसिन विंग के बनने पर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह