कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पंजाब के छह जिलों में कड़ाई बरती जाएगी : अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

चंडीगढ़। फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन की आशंका को खारिज करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सबसे बुरी तरह प्रभावित छह जिलों के उपायुक्तों को प्रसार को सीमित करने के लिये सुक्ष्म निरुद्ध क्षेत्र रणनीति को और कड़ा करने तथा ज्यादा जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाधान नहीं है क्योंकि इससे श्रमिक पलायन करेंगे और वे अपेक्षाकृत कम स्वास्थ्य् सुविधाओं वाले राज्यों में जाने को मजबूर होंगे। सिंह ने जिला प्रशासनों को निर्देश दिया कि वे पाबंदियों को सख्ती से लागू करें तथा उच्च संक्रमण वाले इलाकों में खाने की जगहों पर बैठकर खाने की व्यवस्था को रोकें व स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेस्तरां के कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराएं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना राहत कार्य में मदद के लिए एचएसबीसी इंडिया ने बढ़ाया हाथ, 75 करोड़ की देगा वित्तीय सहायता

बयान में कहा गया कि उन्होंने हॉल, जिम आदि में अस्थायी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य के छह जिलों लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, बठिंडा, पटिलाया और अमृतसर में स्थिति की समीक्षा के लिये डिजिटल तरीके से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द