दिल्ली में डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करने पर मिलेगी सख्त सजा

By निधि अविनाश | Apr 11, 2020

नई दिल्ली। अमेरिका से लेकर इटली स्पेन जैसे विकासशील देशों तक कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखा है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार विश्व में घातक कोरोना वायरस 1,00,661 लोगों की जान ले चुका है जिनमें से 70,245 लोगों की मौत यूरोप में हुई है। भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक देश में  7000 के पार कोरोना वायरस के मामले सामने आ गए है वहीं 239 लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई है। विकासशील देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भले ही कम है लेकिन यह कुछ दिनों में और बढ़ सकता है। भारत सरकार कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए कई प्रयास कर रही है। दुनियाभर के डॉक्टर और नर्स कोरोना वायरस से लड़ रहे मरीजों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। भारत में भी दिन-रात सभी डॉक्टर और नर्स कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे है लेकिन कोरोना की इस जंग में कुछ लोग डॉक्टरों और नर्सों की इज्जत करना ही भुल गए है। बता दे कि दिल्ली में हो रहे लगातार डॉक्टरों और नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी चेतावनी दी है। सीएम ने कहा है कि डॉक्टरों और नर्सों के साथ बदसलूकी वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। 

सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी 

बता दे कि सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली दो महिला डॉक्टरों के साथ उनके पड़ोसियों ने बदसलूकी की थी। गौतम नगर इलाके में रहने वाली दो महिला डॉक्टरों का कहना है कि जब वह अपना अस्पताल से काम करके घर लौटी तो आरोपी संजीव शर्मा नामक शख्स ने उनके साथ बदसलूकी करना शूरू कर दिया। शख्स ने दोनों महिला डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगया और हाथापाई करना शूरू कर दिया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसी को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। न सिर्फ दिल्ली सरकार बल्कि केंद्र सरकार ने भी डॉक्टरों के खिलाफ हो रही बदसलूकी पर चेतावनी दी है। 

 कोरोना का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मी भी हो रहे हैं शिकार

 कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे कई  स्वास्थ्य कर्मी इस वायरस के शिकार हो रहे है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के लगभग 108 स्वास्थ्य कर्मी जिसमें डॉक्टर और नर्स शामिल हैं भी कोरोना के शिकार हुए है और अब उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव भी आ चुका है। वही बात करे महाराजा अग्रसेन अस्पताल का तो वहीं भी लगभग 85 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है, जिनमें 3 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसे भी देखें- Coronavirus, Lockdown और Tablighi Jamaat से जुड़े मुद्दों का सटीक विश्लेषण 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह