Breaking: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता

By अंकित सिंह | Jan 24, 2023

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के साथ ही लोग अपने घर से बाहर निकल आए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अपने कार्यालय से भी लोग आनन-फानन में बाहर निकलने लगे। अब तक इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल के दिनों में दिल्ली एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड