Zimbabwe vs India ODI Series | कमजोर जिंबाब्वे पर क्लीन स्वीप करने उतरेगा मजबूत भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

हरारे। पहले दो मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम जिंबाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी और क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने पहले दो मैचों में जिंबाब्वे को खेल के हर क्षेत्र में परास्त किया और तीसरे मैच में भी कहानी बदलने की संभावना नहीं है। जिंबाब्वे अभी तक भारतीय टीम के सामने फिसड्डी साबित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Hardik Pandya ने पत्नी Natasa के लिए शेयर की Appreciation पोस्ट, यहाँ देखें दोनों की बोल्ड तस्वीरें

केवल शिखर धवन के वनडे के आंकड़ों से ही इसका अनुमान लगाया जा सकता है। बेहद प्रतिभाशाली शुभमन गिल ने इस दौरे में अब तक जैसा प्रदर्शन किया है निश्चित तौर पर वह उससे संतुष्ट नहीं होंगे और एक बार फिर से जिंबाब्वे के गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में धवन के साथ राहुल स्वयं पारी का आगाज करने के लिए उतरे थे लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। इसके बावजूद वह फिर से पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं। कुछ प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में भी भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है तथा दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल के प्रयास को प्रतिद्वंद्वी के कमजोर होने के कारण कम नहीं आंका जा सकता।

बल्लेबाजों में यदि ईशान किशन को एक और मौका मिलता है तो वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। जिंबाब्वे ने पहला मैच 10 विकेट से गंवाने के बाद दूसरे मैच में हार का अंतर को कम किया लेकिन से बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए उन्हें अपना सब कुछ झोंक देना होगा। भारत के सामने उनकी टीम भले ही कमजोर नजर आती है लेकिन पिछले कुछ समय से जिंबाब्वे के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे सिकंदर रजा और सीन विलियम्स को ऊपरी क्रम में भेज कर वह कुछ चुनौती पेश कर सकता है।

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद। जिम्बाब्वे: रेजिस चकबवा (कप्तान), रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 12:45 पर शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup | France vs Morocco | Highlights | फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, एम्बाप्पे ने की मेसी की बराबरी

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली